

कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्व की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी संस्था

कृभको श्याम फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कृभको तथा मैसर्स एस टी एल फर्टिलाइजर्स प्रा.लि. की एक संयुक्त उद्यम कम्पनी है जिसका उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर उर्वरक संयंत्र है। केएसएफएल की इक्विटी में कृभको की शेयरधारिता 85 प्रतिशत अर्थात 7202.9 मिलियन रूपए है। केएसएफएल के प्रबंधन तथा संयंत्र में उत्पादित सम्पूर्ण यूरिया के विपणन अधिकार कृभको के पास हैं।
केएसएफएल संयंत्र में अमोनिया की एक स्ट्रीम है जिसकी वार्षिक क्षमता 5.02 लाख मी.टन है तथा यूरिया की दो स्ट्रीम हैं जिनका कुल वार्षिक क्षमता 8.64 लाख मी.टन है। इस संयंत्र के अधिग्रहण के समय से ही यह संयंत्र 100 प्रतिशत से भी अधिक क्षमता उपभोग कर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया केएसएफएल की साइट www.ksfl.in पर क्लिक करें।