![]()
KRISHAK BHARATI COOPERATIVE LIMITED-WORLD'S PREMIERE FERTILIZER PRODUCING COOPERATIVE

गुजरात स्टेट एनर्जी जनरेशन लिमिटेड (जीएसईजी) एक संयुक्त उद्यम कम्पनी है जिसका गठन गुजरात स्टेट पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (जीएसपीसीएल), गुजरात सरकार की अन्य कंपनियों, कृभको तथा गेल इंडिया लिमिटेड ने मिलकर किया है। जीएसईजी मोरा (सूरत) में गैस पर आधारित 156 मैगावाट का एक कम्बाइंड साइकल विद्युत संयंत्र चला रही है और 350 मैगावाट क्षमता की विस्तार परियोजना भी कार्यान्वित कर रही है। जीएसईजी में कृभको की शेयरधारिता 27.48 प्रतिशत है।
गुजरात स्टेट एनर्जी जनरेशन लिमिटेड, मोरा, जिला सूरत, गुजरात में जून 2002 से प्राकृतिक गैस पर आधारित 156 मैगावाट का एक कम्बाइंड साइकल विद्युत संयंत्र चला रही है। जीएसईजी ने इस कम्बाइंड थर्मल विद्युत संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन 22 माह के रिकार्ड समय में आरम्भ किया। यह संयंत्र निरंतर संतोषजनक ढंग से चल रहा है।
गुजरात स्टेट एनर्जी जनरेशन लिमिटेड अपने मौजूदा स्थल पर 1160 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से 350 मैगावाट क्षमता की गैस पर आधारित कम्बाइंड साइकल विस्तार परियोजना कार्यान्वित कर रही है। निर्माण कार्य चालू है और यह परियोजना फरवरी, 2011 में पूरी होने की सम्भावना है। इस 350 मैगावाट की परियोजना के कार्यान्वयन के पश्चात कम्पनी की कुल संस्थापित क्षमता 156 मैगावाट से बढ़कर 506 मैगावाट हो जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया जीएसईजी की साइट www.gujenergy.com पर क्लिक करें।