कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्‍व की प्रमुख उर्वरक उत्‍पादक सहकारी संस्‍था


 



Joomla Slide Menu by DART Creations
हमारे बारे में इक्विटी सहभागिता ओमिफको

ओमिफको (ओएमआईएफसीओ)

मुद्रण पीडीएफ़

कृभको ने ओमान इंडिया फर्टिलाइजर कम्‍पनी (ओमिफको) में 69.5 मिलियन अमेरिकी डालर (3285.3 मिलियन रूपए के समतुल्‍य) का निवेश किया है जोकि ओमिफको की प्रदत्‍त शेयरपूंजी का 25 प्रतिशत है। यह परियोजना 892 मिलियन अमेरिकी डालर की लागत से जुलाई 2005 में पूर्ण हुई थी।

ओमिफको की रेटिड क्षमता दानेदार यूरिया की 1.652 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष तथा अमोनिया की 1.19 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष है। भारत सरकार ओमिफको द्वारा उत्‍पादित समस्‍त यूरिया 15 वर्ष के दीर्घकालीन यूरिया उठान करार के तहत पूर्व निर्धारित मूल्‍य पर खरीदने पर सहमत हो गई है। सल्‍तनते ओमान इस परियोजना के पूरे समय के लिए गैस फीड स्‍टाक की आपूर्ति करने के लिए वचनबद्ध है। परियोजना के ‘कार्मिक आपूर्ति करार के तहत कृभको की एक अत्‍यधिक दक्ष कर्मचारियों की टीम परियोजना के प्रचालन और अनुरक्षण में सीधे ही भाग ले रही है। ओमिफको यूरिया भारत सरकार द्वारा खरीदा जा रहा है जिसकी 50 प्रतिशत हैंडलिंग कृभको द्वारा की जाती है।

आयातित उर्वरकों की हैंडलिंग

ओमान से आयात शुरू करने से लेकर अब तक कृभको ओमिफको यूरिया के 175 जहाज हैंडल कर चुका है जिनमें 5.2 मिलियन मी.टन यूरिया की हैंडलिंग की गई है। ओमिफको यूरिया से भरे जहाजों की हैंडलिंग के लिए कृभको की हजीरा जैट्टी को भी विकसित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया ओमिफको की साइट www.omifco.com पर क्लिक करें।