

कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्व की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी संस्था

कृभको संयंत्र की क्षमता बढ़ाने और ऊर्जा खपत में कमी लाने के लिए 13010 मिलियन रूपए की अनुमानित लागत से हजीरा की रीवैम्पिंग कर रहा है। संयंत्र की रीवैम्पिंग होने से मौजूदा संयंत्रों की क्षमता 1.003 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 1.247 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष और यूरिया संयंत्रों की क्षमता 1.729 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 2.195 मिलियन मी.टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।
रीवैम्पिंग किए गए संयंत्र में वर्ष 2011 की अंतिम तिमाही से उत्पादन आरम्भ होने की संभावना है। कृभको हजीरा उर्वरक संयंत्र की रीवैम्पिंग कार्य पूरा होने के अग्रिम चरण में है। रीवैम्पिंग के पश्चात अमोनिया की क्षमता 10.03 लाख प्रतिवर्ष से बढ़कर 12.47 लाख मी.टन प्रतिवर्ष और यूरिया संयंत्र की क्षमता 17.29 लाख मी.टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 21.95 लाख मी.टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।