

कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्व की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी संस्था
मानव संसाधन विकास को महत्व देने से ही कृभको उर्वरक क्षेत्र में अग्रणी हुआ है। कृभको प्रबंधन अपने कर्मचारियों को बहुमूल्य संसाधन एवं परिसम्पत्ति मानता है। कर्मचारियों से संबंधित मामलों को सर्वोपरि महत्व दिया जाता है। आपसी संबंधों को मधुर एवं सौहार्दपूर्ण बनाए रखने के प्रति सतत व अथक प्रयास किए जाते हैं और यह समिति की चहुंमुखी प्रगति का मूल कारण है।
कृभको योग्य और ओजस्वी नवयुवकों को उत्पादन, अनुरक्षण/तकनीकी/विपणन/वित्त व लेखा/सामग्री और मानव संबंध क्षेत्रों में आकर्षक कैरियर की पेशकश करता है। कर्मचारियों की विकास आवश्यकताओं पर आधारित प्रशिक्षण योजना इस तरह से बनाई जाती है जिससे उनका ज्ञान, कौशल, सक्षमता तथा क्षमता निर्माण सदैव अद्यतन बना रहे।
कृभको में मानव संसाधन विभाग समिति की जन शक्ति का विशेष रूप से ध्यान रखता है। मानव संसाधन संबंधी मुद्दों के सुचारू प्रबंधन में यह प्रबंधन वर्ग के लिए प्रक्रिया और उपकरणों का विकास करता है। यह विभाग संस्थान में ऐसा माहौल बनाता है जिससे कर्मचारी कार्य करने में अपने आपको समिति से जुड़े होने पर गर्व अनुभव करे।
विभिन्न कार्यकलापों के अतिरिक्त कृभको में मानव संसाधन विभाग कर्मचारी की शारीरिक, आर्थिक और विकासपरक आवश्यकताओं का ध्यान भी रखता है। यह झलक कर्मचारियों के लिए किए गए स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याणकारी कार्यों से परिलक्षित होती है। कृभको कर्मचारियों के प्रति न केवल सांविधिक दायित्वों का निर्वाह करती है बल्कि स्वैच्छिक रूप से सांविधिक आवश्यकता के अतिरिक्त स्वैच्छिक उपाय भी किए जाते हैं। यह अपने कर्मचारियों के लिए अस्पताल/चिकित्सा सुविधाएं, केंटीन, मनोरंजन क्लब, मकान सुविधाएं, स्कूल और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने का प्रयास करता है।
मानव संसाधन विभाग ऐसे वातावरण का विकास करता है जिससे कर्मचारी समिति के प्रति अपना बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित होते हैं, चूंकि यह संस्था अपने कर्मचारियों व उनके परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखती है। कर्मचारी हितैषी नीतियों व कार्यों से कर्मचारियों की क्षमताओं का अधिकतम सदुपयोग करने में मदद मिलती है। इसके परिणामस्वरूप कर्मचारी उर्वरक उद्योग में प्रतिस्पर्द्धा देने के साथ-साथ विविधीकरण एवं विस्तार परियोजनाओं को अपने प्रयासों से सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।
समिति में कर्मचारी संबंध सदैव सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण बने रहे हैं। प्रबंधन और कर्मचारियों में आपसी विश्वास और सद्भाव का माहौल निरन्तर बना रहता है। कृभको प्रबंधन अपने कर्मचारियों से संबंधित विषयों को हल करने में निष्कपट और पारदर्शी दृष्टिकोण बनाए रखता है।