कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्‍व की प्रमुख उर्वरक उत्‍पादक सहकारी संस्‍था


 



Joomla Slide Menu by DART Creations
प्रचालन उत्‍पादन बीज संयंत्र

बीज संयंत्र

मुद्रण पीडीएफ़

उत्‍तम खेती के लिए बीज मूल और अति आवश्‍यक आदान है। अन्‍य सभी आदान बहुत हद तक बीज की गुणवत्‍ता पर निर्भर करते हैं। यह अनुमान है कि अकेले गुणवत्‍ता वाले बीजों का योगदान कुल उत्‍पादन में 20 से 25 प्रतिशत होता है जो फसल विशेष पर निर्भर करता है और अन्‍य आदानों का दक्ष प्रबंधन करके इसे 45 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

हाइब्रिड बीज की पौधावर्द्धन और पैदावार वृद्धि की क्षमता को ध्‍यान में रखते हुए समिति की वर्ष 2010-11 के दौरान कपास, धान और मक्‍का जैसी मुख्‍य फसलों के हाइब्रिड बीजों की बिक्री करने की योजना है। समिति ने 2 लाख पैकेट बी टी काटन, 20000 कुंतल धान और 3000 कुंतल मक्‍का के हाइब्रिड बीज कृभको विपणन नेटवर्क के माध्‍यम से बेचने के लिए एक ख्‍याति प्राप्‍त हाइब्रिड बीज कम्‍पनी के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

विभिन्‍न फसलों के बीजों की पब्लिक किस्‍में उत्‍पादित करके कृषक भारती सेवा केन्‍द्रों, सहकारी समितियों तथा राज्‍य स्‍तरीय सहकारी विपणन फेडरेशनों के माध्‍यम से गुजरात, हरियाणा, मध्‍यप्रदेश, पंजाब, राजस्‍थान तथा उत्‍तर प्रदेश के किसानों को उपलब्‍ध कराई जा रही है। बीज उत्‍पादन के अन्‍तर्गत खाद्यान्‍नों (धान, गेहूं, जौ तथा मक्‍का), दालों (चना, मटर, अरहर, मूंग तथा मसूर) तिलहनों (सोयाबीन, सरसों तथा अरंडी ) और चारा (ग्‍वार) की फसलों को लिया गया है।

गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने के लिए अपने 10 अत्‍याधुनिक बीज संसाधन संयंत्रों : अबोहर (पंजाब), अलीगढ़ (उत्‍तरप्रदेश), देवास (मध्‍य प्रदेश) गजरौला (उ.प्र.), हिम्‍मतनगर (गुजरात), हिसार (हरियाणा), जंगीपुर (उ.प्र.), मोठ (उ.प्र), कोटा(राजस्‍थान) तथा शाहजहांपुर (उ.प्र) में बीज संसाधित किया जा रहा है।

इन संयंत्रों की कुल बीज उत्‍पादन क्षमता 1.90 लाख कुंतल प्रतिवर्ष है। समिति की योजना उत्‍तर प्रदेश राज्‍य में (गोरखपुर और बुलंदशहर), पंजाब (लुधियाना) तथा राजस्‍थान (हनुमानगढ़) में चार और आधुनिक बीज संसाधन संयंत्र स्‍थापित करने की है। इन इकाईयों के शुरू होने के पश्‍चात समिति की कुल संस्‍थापित उत्‍पादन क्षमता बढ़कर 2.70 लाख कुंतल प्रतिवर्ष हो जाएगी।

बीज व्‍यवसाय कार्यकलापों को और स्थिरता प्रदान करने के लिए समिति ने हिसार (हरियाणा), कोटा (राजस्‍थान) तथा ऊरई (उ.प्र.) में बीज ग्रेडिंग ईकाइंया अपने परिसरों में स्‍थापित करने के लिए भूमि खरीद ली है। हनुमानगढ़ (राजस्‍थान) में भूमि खरीद प्रक्रिया चल रही है।

कृभको बीज उत्‍पादन इकाईयों का वर्षवार उत्‍पादन, बिक्री और लाभ तथा हानि
(मात्रा कुंतल में एवं रुपये लाख में)

ईकाई/वर्ष

विवरण

2008-09

2009-10

2010-11

प्रारम्‍भ से अब तक की कुल मात्रा

अलीगढ़

उत्‍पादन

46424.3

53165.90

53008.95

526032.15

4.1994/20000

बिक्री

46424.3

52937.60

53008.95

523361.85

हिसार

उत्‍पादन

23605

23703.36

27611.47

271645.83

11.1995 / 20000

बिक्री

22594

24799.36

27601.50

270500.86

अजमेर/कोटा

उत्‍पादन

9269

15804.36

14359.52

130093.88

9.1996 / 20000

बिक्री

8911

13897.56

20408.32

129478.88

हिम्‍मतनगर

उत्‍पादन

8772

10027.89

6101.01

135827.9

10.1996 / 20000

बिक्री

8645

6471.06

9135.21

128889.27

निजामाबाद

उत्‍पादन

0

0

0

79383.90

5.1997/25000

बिक्री

0

0

0.00

69501.00

मोठ

उत्‍पादन

12490

18428.60

18231.40

164695

8.1999 /15000

बिक्री

12490

18428.60

18231.40

165411

देवास

उत्‍पादन

17522

17250.20

8122.00

168558.2

8.1999 / 15000

बिक्री

16999

16034.10

9806.80

180979.9

जंगीपुर

उत्‍पादन

19858

22552.80

16907.20

148967

1.2000 / 20000

बिक्री

19858

21666.90

17793.10

151572

अबोहर

उत्‍पादन

16301

20815.04

18012.20

123845.24

2.2000/ 20000

बिक्री

16282

20834.12

17777.20

121654.32

मृयालगुडा

उत्‍पादन

0

0

0.00

12437.7

12.2000/20000

बिक्री

0

0

0.00

10764.81

शाहजहांपुर

उत्‍पादन

24407

21446.00

22430.80

100121

01/2005/20000

बिक्री

24407

21446.00

22430.80

100121

गजरौला

उत्‍पादन

19040

25864.80

20088.80

80400.6

05/2006/20000

बिक्री

19040

25864.80

20088.80

80400.6

लुधियाना उत्‍पादन 0 0.00 3956.04 3956.04
06/2010/20000 बिक्री 0 0.00 3507.20 3507.2
गोरखपुर उत्‍पादन 0 0.00 9373.14 9373.14
06/2010/20000 बिक्री 0 0.00 9373.14 9373.14
बुलंदशहर उत्‍पादन 0 0.00 13430.80 13430.8
08/2010/20000 बिक्री 0 0.00 13430.80 13430.8
हनुमानगढ़ उत्‍पादन 0 0.00 3837.95 3837.95
बिक्री 0 0.00 3837.95 3837.95
कुल उत्पादन 197688 229059 235471 1968769
कुल बिक्री 195650 222380 246431 1958947