कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्‍व की प्रमुख उर्वरक उत्‍पादक सहकारी संस्‍था


 



Joomla Slide Menu by DART Creations

आर्गन

मुद्रण पीडीएफ़

आर्गन एक रंगहीन, गंधहीन, अज्‍वलनशील, अक्रियाशील, निष्क्रिय गैस है । आर्गन का उपयोग संवेदनशील औद्योगिक प्रक्रियाओं जैसे उच्‍च गुणवत्‍ता वाले स्‍टेनलेस स्‍टील के निर्माण और सेमिकंडक्‍टर निर्माण के लिए विशुद्ध सिलीकॉन क्रिस्‍टल का उत्‍पादन करने के लिए किया जाता है । आर्गन का उपयोग बिजली के बल्‍ब के लिए निष्‍क्रिय फिलर गैस के रूप में और उच्‍च दक्षता वाली मल्‍टी पेन विंडोज में ग्‍लास पैनलों के बीच स्‍थान के लिए एक शुष्‍क, वायु अथवा नाइट्रोजन से भारी फिलर के रूप में भी किया जाता है ।

कृभको ने अपने संयंत्र में तरल आर्गन गैस उत्‍पादन संयंत्र भी स्‍थापित किया है । इस संयंत्र का डिजाइन तरल आर्गन गैस का उत्‍पादन करने के लिए 7000एनएम3 प्रतिघंटा फीड गैस (जिसमें 12 से 14 प्रतिशत आर्गन गैस होती है) जिसकी शुद्धता न्‍यूनतम 99.9995 वाल्‍यूम प्रतिशत न्‍यूनतम (5पीपीएम अधिकतम शुद्धता) है, की प्रोसेसिंग करता है और फीड स्‍टाक में मौजूद आर्गन की 94 प्रतिशत आर्गन गैस का उत्‍पादन करता है । यह संयंत्र क्रायोजनिक लिंडे प्रक्रिया पर आधारित है जिसमें कोल्‍ड बाक्‍स यूनिट, कम्‍प्रेशर, हीट एक्‍सचेंजर, आर्गन बायल आफ कंडेनसर, आर्गन रिकवरी कालम, आर्गन प्‍यूरीफिकेशन कालम, आर्गन एग्‍जारबर, एन2 रिफ्लक्‍स ड्रम आदि जैसे उपकरण और टेंकर लोडिंग सुविधा तथा सिलेंडर फिलिंग स्‍टेशन सहित 100एम3 क्षमता के दो आर्गन स्‍टोरेज टेंक शामिल हैं ।