

कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्व की प्रमुख उर्वरक उत्पादक सहकारी संस्था

कृभको में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कर्मचारियों और ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य व्यावसायिक कार्यकलापों से प्रभावित न हो । कर्मचारियों, उनके आश्रित पारिवारिक सदस्यों, ठेके पर नियुक्त कर्मचारियों और पड़ोसी गांव वासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं हर समय उपलब्ध हैं । हास्पिटल इंडीग्रेटेड मनेजमेंट सिस्टम (आईएमएस), मै. इण्डियन रजिस्ट्रार क्वालिटी सिस्टम, मुम्बई द्वारा प्रमाणित है जो अंतरराष्ट्रीय मानक 14001 तथा ओएचएसएएस 18001 के अनुरूप है ।
कृभको हस्पताल 30 बिस्तर वाला है और इसमें सभी ढांचागत एवं चिकित्सीय सुविधाएं मौजूद हैं तथा चिकित्सा सेवाएं हर समय प्रदान की जाती हैं । चार एम्बुलेंस हैं जिनमें आक्सीजन सिलेंडर, पांव संचालित सक्शन मशीन तथा स्पष्ट संकेत देने वाले सुवाह्य मानीटर किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए उपलब्ध हैं । अस्पताल जनित बायो-मेडीकल वेस्ट (बीएमडब्ल्यू) का पूरा ध्यान रखा जाता है और सांविधिक मानकों के अनुसार बीएमडब्ल्यू का निपटान किया जा रहा है ।
स्वास्थ्य देखभाल कार्यकलाप और प्रदान की जाने वाली सेवाएं
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम
चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ अस्पताल में विजटिंग डाक्टर के रूप में नियुक्त किए जाते हैं । कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों की हर वर्ष चिकित्सा जांच की जाती है । कृभको उर्वरक काम्पलैक्स में प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र हर समय सेवारत रहता है और टाउनशिप परिसर स्थित कृभको अस्पताल के साथ जुड़ा है । मानव संसाधन विकास में नियमित प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण और व्यावसायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं । टाउनशिप में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर आधारित सीडी केबल टीवी पर प्रदर्शित की जाती है ।

कृभको हजीरा संयंत्र भारत के विशालतम उर्वरक संयंत्रों में से एक है । कृभको अपने सामाजिक दायित्व को भली भांति समझते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण (एसएचई) क्षेत्रों के निरंतर विकास के प्रति पूर्णरूपेण वचनबद्ध है । कृभको ने न केवल आईएसओ 9001-2008 को समाविष्ट और समेकित आईएसओ 140001 एवं आईएसओ 18000 मनेजमेंट सिस्टम को अपने कार्य संचालन का अनिवार्य हिस्सा माना है अपितु उनका सतत विकास भी किया जा रहा है ।
कृभको के सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पहलुओं की देख रेख के लिए अलग विभाग है ।
कृभको हजीरा संयंत्र के सुरक्षा विभाग की स्थापना अपने स्लोगन ‘ सुरक्षा पहले, उत्पादन आवश्यक ’ संकल्पना की प्राप्ति के उद्देश्य से की गई है ।
उपरोक्त लक्ष्य प्राप्ति के लिए निम्नलिखित सिस्टम एवं ढांचागत सुविधाओं को स्थापित किया गया है, बनाए रखा है और उसमें सतत सुधार किया है ।
1. प्रक्रिया में सुरक्षा
उच्च प्रबंधन द्वारा प्रत्येक विभाग के सुरक्षा पहलुओं की मानीटरिंग प्रत्येक संयंत्र/विभाग की नियमित रूप से आयोजित होने वाली साप्ताहिक /मासिक बैठकों में अलग-अलग की जाती है ।
2. रखरखाव में सुरक्षा
प्रभावी सुरक्षा कार्य परमिट सिस्टम ।
जोखिम भरा कार्य अग्नि एवं सुरक्षाकर्मियों की देखरेख में किया जाता है ।
3. सुरक्षा निरीक्षण
अग्नि एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रत्येक पारी (शिफ्ट में) नियमित अंतराल पर निम्नलिखित प्रकार के निरीक्षण किए जाते हैं । इन निरीक्षणों की सिफारिशों को संयंत्र के ओएचएस वातावरण में निरंतर सुधार के लिए मौजूदा सिस्टम में शामिल कर लिया जाता है ।
4. दुर्घटना जांच प्रणाली
किसी प्रकार की चोट/खतरनाक घटनाओं के तथ्यों का पता लगाने के लिए जाचं करने और सुधारात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए सिस्टम स्थापित किया गया है ।
5. सुरक्षा कमेटियां
कृभको में दो स्तरीय सुरक्षा कमेटियां कार्य करती हैं :
6. सम्वर्द्धन/परिवर्तन के दौरान सुरक्षा
जब किसी परिवर्तन की योजना की जाती है या संयंत्र में कोई नया उपकरण/ढांचा स्थापित किया जाता है तो यह सुनिश्चित किया जाता है कि सुरक्षा पहलू से कोई समझौता न हो ।
7. सुरक्षा जागरूकता
8. प्रशिक्षण पर बल देना
कृभको में सुरक्षा प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है । सुरक्षा प्रशिक्षण में संयंत्र में सुरक्षा व्यवहार और आचरण, सामान्य सुरक्षा नियम, संयंत्र में जोखिम, व्यैक्तिक बचाव उपकरणों का प्रयोग, अग्निशमन मूल और विभिन्न आकस्मिक परिस्थितियों में प्रतिक्रिया आदि को शामिल किया जाता है ।
9. अग्नि संकेत और गैस संसूचना सिस्टम
संयंत्र का सम्पूर्ण क्षेत्र अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित स्वचालित एवं यांत्रिक अग्नि और नशीली गैस संकेत सिस्टम से लैस है । सिस्टम में विभिन्न तरह के आधुनिकतम संसूचक शामिल हैं जो प्रकृति और अवस्थिति के खतरे के लिए उपयोगी हैं ।
10. अग्नि सुरक्षा तथा अग्नि शामक सिस्टम
अग्नि सुरक्षा सिस्टम टीएसी दिशा निर्देशों के आधार पर डिजाइन किए गए हैं । कृभको का अपना अग्नि शमन केन्द्र है जो तीन बड़े फायर टेंडरों , एक डीसीपी टेंडर , एक आकस्मिक / बचाव टेंडर, स्पीड बोट, एक एम्बुलेंस तथा अन्य सहायक वाहन एवं उपकरणों से सुसज्जित हैं ।
सम्पूर्ण संयंत्र मुख्य अग्नि जल घेरा (लगभग 30किमी) से पोषित है और जो 2 जाकी पम्पस, 2 इंजन चालित पम्प और 4 बिजली मोटर चालित पम्पों की सहायता से 8.8 केजी/सीएम2 प्रेशर से अनुरक्षित है । स्वचालित पम्प स्विचिंग सिस्टम और अपरिष्कृत जल की पर्याप्त मात्रा हर समय फायर हाडड्रेंट सिस्टम की पूर्ण विश्वसनीयता को सुनिश्चित करती है ।
नाजुक एवं क्रिटिकल उपकरणों जैसे टर्बो जैनरेटर, कम्प्यूटर कक्ष, डीसीएस पैनल, फ्यूल टैंक, ट्रांसफार्मर और ल्यूब आयल कंसोल आदि को बचाने के लिए उपयोगितानुसार स्टेट आफ आर्ट फायर सप्रेशन सिस्टम जैसे स्प्रीकलर सिस्टम, सीओ2 फ्लडिंग, एफएम 200, एफई 207, फोम सिस्टम आदि सही मात्रा में उपलब्ध कराये जाते हैं ।
विशेष जल डिफ्यूजर नोजल और जल कर्टेन एस्केपिंग अमोनिया वेपर को गम्भीर स्थानों जैसे अमोनिया स्टोरेज लोडिंग क्षेत्र , अमोनिया पम्प और नियंत्रण कक्ष आदि पर नॉकिंग डाउन करने के लिए उपलब्ध कराये जाते हैं ।
सम्पूर्ण संयंत्र में अग्नि शमन प्राथमिक सहायता के उद्देश्य से विभिन्न क्षमताओं और विभिन्न प्रकार के लगभग 1000 सुवाह्य अग्निशामक उपलब्ध कराए गए हैं ।
11. आपात योजना एवं तैयारियां
कृभको ने संयंत्र में दुघर्टना संभाव्यता और आपात परिस्थितियों की पहचान के लिए प्रक्रिया स्थापित की है । इन आपात परिस्थितियों में खतरे को कम करने के लिए सभी पहलुओं को ‘कृभको परिसर आपात योजना (ओएसईपी) के रूप में प्रलेखन किया है। ‘ ओ एस ईपी ‘ सभी संबंधितों को हार्ड एवं सोफ्ट प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं।
आपात योजना के प्रभाव की जांच के लिए माकड्रिल नियमित अंतराल पर किए जाते हैं। कृभको परिसर आपात योजना का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाता है और उसे अद्यतन किया जाता है।
12. सुरक्षा उपकरण
पूर्णकालिक एस सी बी ए सहित लगभग 100 ब्रिदींग अपरेटस सैट, एस्केप सैट, एयर लाइन सैट, फायर एंटरी सैट, और केमिकल एंटरी टोटल एन कैप्सूलेटिंग वर्दी आदि संयंत्र में विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराई गई है।
13 सुरक्षा उपकरणों का निरीक्षण, परीक्षण एवं रखरखाव
अग्नि एवं सुरक्षा कर्मचारी सभी सुरक्षा उपकरणों एवं आकस्मिक उपकरणों का आम निरीक्षण एवं परीक्षण तीन पारियों (शिफ्टों) में करते हैं।
रूटीन रखरखाव के अतिरिक्त अग्नि एवं सुरक्षा, अनुरक्षण तथा उत्पादन विभागों की पेशावर टीमों द्वारा भी गैस संकेतक, अग्नि संकेतक, एयर लाइनर, बी ए सैट, गैस कनिस्टर्स, हाइड्रेंट सिस्टम आदि का समय समय पर परीक्षण और अनुरक्षण किया जाता है।
सभी परीक्षणों और अनुरक्षण कार्यकलापों का विस्तृत रिकार्ड रखा जाता है।
संयंत्र में प्रविष्ट होने वाले खाली टेंकरों की भी सुरक्षा जांच की जाती है।
14. आपसी सहायता योजना
किसी बड़ी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए ओएनजीसी, आर आईएल और एनटीपीसी जो निकटवर्ती इंडस्ट्रीज हैं, के साथ आपसी मदद योजना बनाई गई है। बड़ी आकस्मिकता से निपटने के लिए परिसर पर उपलब्ध संसाधनों और समीपवर्ती इंडस्ट्रीयल फायर सर्विस का उपयोग करते हुए वर्ष में एक बार अभ्यास किया जाता है।
15. आपात संचार प्रणाली
सभी आपात वाहनों को अग्नि नियंत्रण कक्ष से सीधी संचार प्रणाली से जोड़ा गया है।
संयंत्र और टाउनशिप में विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक फोन नम्बर प्रदर्शित किए गए हैं । समीपवर्ती इंडस्ट्रीज एवं सूरत म्यूनिसिपल कारपोरेशन के अग्नि नियंत्रण कक्षों से सीधी संचार प्रणाली उपलब्ध कराई गई है।
उपलब्धियां – सम्मान एवं पुरस्कार
सभी कर्मचारियों के मिले-जुले प्रयासों से कृभको को कई प्रतिष्टित राष्ट्रीय ( जैसे जीएससी एवं एनएससी) और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संस्थानों (जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, यू एस ए, रोस्पा –यू.के और ग्रीनटेक फाउंडेशन, नई दिल्ली) से कई सम्मान एवं पुरस्कार मिले हैं।
उपसंहार
अपने सामाजिक मूल्यों और शक्तिशाली सुरक्षा कार्यक्रमों के बल पर कृभको अपनी सभी प्रक्रियाओं में सर्वोच्च सुरक्षा सुनिश्चित करके किसी भी कीमत पर मानव जीवन को बचाने में अग्रणी रहा है । दूसरे, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्णरूपेण तैयार है ताकि मानव जीवन और संयंत्र सम्पत्ति की हानि को बचाया जा सके या न्यूनतम रखा जा सके । तीसरे, संयंत्र में उच्च समर्पण और मनोबल से कार्य करने के लिए अपने कर्मचारियों के विश्वास को सुदृढ़ बनाना । कृभको हरेक के लिए यह संदेश फैलाने में सफल हुआ है:-
‘ सुरक्षा कृभको व्यवसाय का अभिन्न अंग है ‘