कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड – विश्‍व की प्रमुख उर्वरक उत्‍पादक सहकारी संस्‍था


 



Joomla Slide Menu by DART Creations
उत्‍पाद व सेवाएं कृषक भारती सेवा केन्‍द्र

कृषक भारती सेवा केन्‍द्र

मुद्रण पीडीएफ़

कृषक भारती सेवा केन्‍द्र

उद्देश्‍य : किसानों को सभी आवश्‍यक कृषि आदान उचित मूल्‍य पर, पर्याप्‍त मात्रा में और सही समय पर एक ही स्‍थान पर उपलब्‍ध कराना । इसके माध्‍यम से किसानों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं जैसे- नि:शुल्‍क कृषि तकनीक, नि:शुल्‍क कृषि उपस्‍कर, शीतल जल, कृषि पत्रिका, समाचार पत्र, किसान हैल्‍प लाईन, नि:शुल्‍क मिट्टी के नमूने लेना और उनकी जांच करना, किसानों के बैठने और पढ़ने के लिए स्‍थान उपलब्‍ध कराना, ऋण, फसल बीमा, सिंचाई तथा अन्‍य आदानों के संबंध में नि:शुल्‍क परामर्श देना । किसानों का नियमित आवागमन ।

( मुनाफा जरूरी परन्‍तु सेवा पहले )

 

नए उत्‍पाद (उर्वरकों के अतिरिक्‍त)

  1. बीटी कॉटन/हाईब्रिड बीज
  2. कार्बनिक खाद
  3. जैविक खाद(राइजोबियम, अजोटोबैक्‍टर तथा पीएसबी)

उद्देश्‍य :

  1. फसल उत्‍पादन में आए ठहराव पर नियंत्रण करना ।
  2. खेती की लागत घटाना
  3. किसानों की आय बढ़ाना
  4. उत्‍पाद की गुणवत्‍ता बढ़ाना

देश में फसल उत्‍पादकता में आए ठहराव पर नियंत्रण करने की दृष्टि से कृभको ने भूमि की उर्वरा शक्ति तथा फसल उत्‍पादकता में सुधार लाने हेतु इन उत्‍पादों की शुरूआत की है ।

कार्बनिक : मिट्टी की उत्‍पादकता पर प्रभाव)

  1. मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है ।
  2. मिट्टी में अधिक समय तक नमी बनी रहती है ।
  3. मिट्टी में जड़ों तक वायु-मिश्रण ठीक तरह से होता है ।
  4. पौधों के पोषकों के लिए बेहतर पीएच की प्राइज़
  5. मिट्टी में सूक्ष्‍मजीवी क्रिया बेहतर ढ़ंग से होती है ।

अंतत: फसल उत्‍पादकता में सुधार होता है ।


जैव उर्वरक : मिट्टी की उपजाऊ शक्ति पर प्रभाव

  1. मिट्टी की उत्‍पादकता में सुधार होता है ।
  2. राइजोबियम वायुमण्‍डल से नाइट्रोजन लेकर फलीदार फसलों में ठीक तरह से निर्धारित करता है ।
  3. अजोटोबैक्‍टर वायुमण्‍डल से नाइट्रोजन लेकर सभी प्रकार की मिट्टी में ठीक तरह से निर्धारित करता है ।
  4. पीएसबी फास्‍फोरस को घोलता है तथा इसकी उपलब्‍धता में वृद्धि करता है ।
जैव उर्वरक अंतत: रसायनिक उर्वरकों की मात्रा को कम करता है और इस प्रकार खेती की लागत को घटाता है ।